Uncategorized

प्रेमिका के लिए मंगेतर का गला घोट कर शव झाड़ी में फेंका

हत्यारा सशस्त्र सुरक्षा बल में तैनात, अपराध कबूला, पुलिस ने लिया हिरासत में

सशस्त्र सुरक्षा बल में वायरलेस आँपरेटर के पद में कार्यरत एक जवान के परिजन ने इसकी सगाई एक युवती से कर दी। युवक का ये रिश्ता पंसद नही था और वह किसी अन्य लडक़ी से प्यार कर शादी करना चाहता था। ऐसे में उसने मंगेतर को मिलने बुलाया और गला घोटकर हत्या कर शव को झाड़ी में फेक दिया। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने जवान को हिरासत में लेकर शव बरामद कर लिया है।
इटावा से आई इस खबर के मुताबिक लल्लासिंह निवासी रायनगर वैदपुरा बरेली में हेड कांस्टेबल पद पर कार्यरत है। इनकी 25 साल की बेटी की मंगनी अरुणाचल प्रदेश में तैनात नीलेश के साथ हुई थी और आगामी 16 नवम्बर को शादी तय की गई थी।
इधर नीलेश को ये रिश्ता पंसद नही था, मगर अपने परिवार के दबाव के कारण ये कुछ बोल नही पा रहा था। ऐसे में इसने इस रिश्ते को खत्म करने के लिए खौफनाक कदम उठाया और गत दिवस अर्चना को मोबाईल कर एक स्थान पर मिलने बुलाया और गला घोट कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
इधर वारदात की जानकारी पुलिस ने लल्लासिंह को देते हुए बताया कि अर्चना की स्कूटी व अन्य सामान लावारिश हालत में झाडिय़ों के पास पड़ी मिला है। खोजबीन करने पर अर्चना का शव स्कूटी से करीब 200 मीटर दूर पाया गया। पुलिस ने नीलेश को उसके घर से हिरासत में लेकर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। नीलेश ने स्वीकार किया है कि वो अर्चना से शादी करने की बजाय किसी अन्य युवती से विवाह करना चाहता था, मगर परिजनों के दबाव के आगे उसकी एक नही चल रही थी, ऐसे में उसने यह कदम उठाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button