Uncategorized

पुलिस अकादमी में स्वाईन फ्लू का साया

दर्जनभर डीएसपी फ्लू की जद में चार की हालत गंभीर

छत्तीशगढ़ में इन दिनों स्वाईन फ्लू का साया लोगों की जान के लिए मुसीबत साबित हो रहा है। हाल में यहां पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाले दर्जनभर डीएसपी स्वाईन फ्लू की चपेट में आए तो आगामी आदेश तक के लिए प्रशिक्षण केन्द्र को बंद कर दिया गया है।
चन्द्रखुरी के पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में वर्तमान में दो दर्जन डीएसपी प्रशिक्षण ले रहे है। यहां स्वाईन फ्लू से प्रभावित चार डीएसपी की हालत गंभीर बनी होना बताई जाती है।
बताया जाता है कि छत्तीशगढ़ में अब तक लगभग 30 लोग स्वाईन फ्लू से प्रभावित पाए गए है। यहां स्वाईन फ्लू प्रभावित एक 4 साल की बच्ची की मौत हो चुकी है। इसी के साथ ही एक छोटा बच्चा भी इस बीमारी से प्रभावित होकर उपचाररत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button