रेप और चोरी जैसे अपराध घटित कर चुके बाल अपचारी फरार हुए
बाल संप्रेक्षण गृह के कुक को किचन से निकाला, होमगार्ड से भी की झूमा झटकी

प्रदेश के रीवा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से रेप और चोरी के आरोप में रखे गए 5 अपचारी बालक फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपितों को शीघ्र ही पकड़ कर उन्हे उनको पुन: बाल संप्रेक्षण गृह के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
जानकारों के मुताबिक रविवार की सुबह 8 बजे गंभीर अपराधों में लिप्त 5 नाबालिग बच्चे किचन के अंदर पहुंचे। जिन्होंने कुक को बाहर निकालकर खिडक़ी तोडऩी शुरू कर दी।
कुक ने वारदात की जानकारी डयूटी में मौजूद नगर सैनिक को दी। होमगार्ड का जवान मौके पर पहुंचकर फटकार लगाते हुए रोकने की कोशिश की। लेकिन पांचों नाबालिग अपराधी नगर सैनिक के साथ झूमाझटकी करते हुए पांचों फरार हो गए है। बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुए आरोपियों में 4 सिंगरौली तो 1 रीवा जिले का अपचारी बालक है।
गंभीर अपराधों को अंजाम देने वाले नाबालिग बच्चों के फरार होने पर सीधी, रीवा, सतना और सिंगरौली बस स्टैंड में तैनात पुलिस कर्मियों को जानकारी भेजवाई गई है। साथ थी रेलवे पुलिस फोर्स और जीआरपी को अलर्ट जारी कर स्टेशन के अंदर निगरानी बड़ा देने की अपील की गई है। ान पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।
