Uncategorized

भैस के लिए दलिया पका रहे थे, तपेले में गिरा मासूम, मौत

3 साल के मासूम की गर्दन और पंजों को छोडक़र पूरा शरीर झुलस गया

धौलपुर
सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। ऐसा ही दुखद मामला बीते दिनों सामने आया है। जिसमें गर्म पानी से भरे बड़े तपेले में भैसों के लिए दलिया पक रहा था और उसी समय आसपास खेल रहा तीन साल का एक बच्चा उस गर्म तपेले में जा गिरा, जिसकी बुरी तरह से झुलस जाने पर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।
मामला धौलपुर के सैंपऊ कस्बे के शिव नगर मोहल्ला मैं भैंस के लिए बनाए जा रहे गरम दलिए के भगोने में गिरने से एक 3 साल के मासूम सत्यम (3) पुत्र श्यामवीर बघेल की मौत हो गई। बताया जाता है कि परिजन गंभीर रूप से झुलसे बालक को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बालक की मौत हो गई। बालक की मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची तो मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मृत सत्यम की मां मंजू ने बताया कि भैंस के लिए घर में भगोने में दलिया बनाया जा रहा था। इसी दौरान घर में खेलते हुए उनका पुत्र गरम दलिया में गिरकर बुरी तरह झुलस गया। जिसकी गर्दन और दोनों पैरों के पंजों को छोडक़र बालक का पूरा शरीर गरम दलिया से बुरी तरह झुलस गया। भगोने में गिरते ही बालक की चीख सुनकर पिता श्यामवीर दौड़ कर पहुंचा और उसे भगोने से बाहर निकाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button