चैनल में नौकरी पाने के नाम पर ठगाई युवती
पुलिस ने अनसुनी की तो न्यायालय के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ प्रकरण

पत्रकारिता के माध्यम से भविष्य बननाने और न्यूज चैनल से हर माह मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर दो युवकों ने एक युवती से एक लाख रुपए ठग लिए, जब युवती को इन फर्जी पत्रकारों की करतूत समझ आई तो इसने थानों और पुलिस के तमाम आला अधिकारियों के आगे गुहार लगाई। जब युवती की शिकायत नही सुनी गई तो इसने न्यायालय में अर्जी दाखिल कर न्याय मांगा, जहां से इसे राहत मिली और दो युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
मामला मेरठ.गाजियाबाद का है जहां दिव्या जैन पिता विनोद जैन की मुलाक़ात कुछ समय पहले गाजिय़ाबाद निवासी हिमांशु त्यागी से हुई तो उसने अपने आपको मेरठ के एक न्यूज़ चैनल का एनसीआर हेड बताया और अपना ऑफिस मेरठ केंट बी सी लाइन में बताकर झांसे में लिया कि अगर आप हमारे चैनल में पैसा इन्वेस्ट करोगी तो आपको हर माह मोटा मुनाफा होगा इसके अलावा आपको 15 हज़ार रूपये बतौर सैलरी भी देंगे।
यवती से लगातार मुलाकात के दौरान हिमांशु त्यागी दिव्या जैन को मेरठ केंट ऑफिस लेकर आया और उसकी मुलाक़ात सिद्धार्थ शर्मा नामक एक व्यक्ति से कराते हुए बताया कि ये हमारे बॉस हैँ और पल्स 24 न्यूज़ चैनल के प्रधान संपादक हैं।
दिव्या जैन को ने शिकायत में बताया था कि हिमांशु त्यागी व सिद्धार्थ शर्मा ने िउसे बताया कि यह हमारा हेड ऑफिस है और हमारा यह चैनल हिंदुस्तान के 16 से ज्यादा राज्यों में अपनी पकड़ बना चुका है आप हमारे चैनल में अगर एक लाख रुपया इन्वेस्ट करोगी तो हमारे साथ पार्टनर बन जाओगी और आपको महीने की इनकम शुरू हो जाएगी। इसी चर्चा के दौरान युवकों ने दिव्या से रुपए ऐंठ कर उसे एक पल्स 24 न्यूज़ चैनल का आई कार्ड भी बना कर दिया । कुछ समय बीत जाने के बाद पीडि़ता ने जब इन लोगों से अपना प्रॉफिट दिए जाने की बात कही तो उपरोक्त आरोपी एक दूसरे पर टालने लगे तब पीडि़ता दिव्या जैन को प्रतीत हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है.
बताया जाता है कि इस मामले में पीडि़ता ने थाने से लेकर आला अधिकारियों तक से शिकायत की लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी गई तो उसने मेरे माध्यम से न्यायालय का दरवाजा खटखटाया इस पर न्यायालय ने दिव्या जैन के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए दो जाल साज़ो के विरुद्ध थाना अध्यक्ष सदर बाज़ार को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए .
