Uncategorized
56 इंच वाली थाली का भोजन खाओं, 8.50 लाख रुपए इनाम पाओं
दिल्ली के होटल वाले ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर दिया आँफर

पिछले कुछ सालों से 56 इंच की बड़ी चर्चा है और समय-समय पर ये सुर्खियों में भी रहती है। इसी 56 इंच का उपयोग दिल्ली के एक रेस्टोरेंट वाले ने करते हुए 17 सितम्बर शनिवार यानि आज अपने ग्राहकों को आँफर देते हुए बताया कि उनकी होटल पर आज भोजन की एक स्पेशल थाली तैयार की है जिसे 56 इंच वाली थाली का नाम दिया गया है और इसमें 56 तरह के व्यजंन होगे। इस थाली का भोजन अगर कोई कपल 40 मिनट में खत्म कर देगा उसे होटल संचालक 8.50 लाख रुपए का इनाम देगा।
गौरतलब है कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है और इस दिन को खास बनाने के लिए देशभर में अलग-अलग आयोजन किए जा रहे है। इसी के चलते मोदी के जन्मदिन पर कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में 56 इंच मोदी जी के नाम की स्पेशल थाली तैयार की है। इसमें खास बात ये भी है कि ग्राहक के पास वेज और नॉन वेज खाने का विकल्प होगा।

