Uncategorized

20 हजार रिश्वत लेकर डायरी में छिपाई, फिर भी पकड़ाया रेलवे इंजीनियर

ठेकेदार के काम को प्रभावित नही करने की एवज में मांग रहा था 3 प्रतिशत रिश्वत

भ्रष्ट्राचार निरोधक ब्यूरों की टीम ने रेलवे वर्कशाम कोटा मेें एक रेलवे के सेक्शन इंजीनियर मुकेश जाटव को 20 हजार की किया है। यह इंजीनियर ठेकेदार इमरान हुसैन व शरीफ खान को परेशान नही करने और इसके काम में आड़े नही आने की शर्त पर कुल लागत का 3 प्रतिशत कमीशन रिश्वत के रुप में मांग रहा था। बात 50 हजार पर ठहरी और इसी के चलते पहली किश्त 20 हजार रुपए लेकर इंजीनियर ने अपनी डायरी में रखी वैसे ही एसीबी की टीम ने इसे धर दबोचा है। इसके पहले इंजीनियर ठेकेदार से 10 हजार का चढ़ावा ले चुका था।
एसीबी टीम के अनुसार ठेकेदार इमरान हुसैन व शरीफ खान ने शिकायत में था कि इनकी फर्म हाड़ोती डिजिटल कोटा के माध्यम से रेलवे में हरे पेड़ों की नीलामी में खुली बोली लगाई थी। अधिकतम बोली हमारी फर्म की होने से दो बार हमारी फर्म के नीलामी खुली थी। जिसके बाद में व मेरा साथी शरीफ खान वहां पेड़ों की कटाई के लिए जाते थे। वहां मुकेश चंद जाटव हमें परेशान करता था। और कुल नीलामी राशि 16 लाख रुपए का 3 प्रतिशत राउंड फिगर के हिसाब से 50 हजार रिश्व्त मांग रहा था।
मुकेश दो बार में 5-5 हजार करके 10 हजार की रिश्वत ले चुका था। शिकायत पर ्रष्टक्च ने सत्यापन करवाया। जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button