Uncategorized
200 करोड़ के ड्रग्स के साथ 6 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में लिए
गुजरात कोस्ट की संयुक्त कार्रवाई, जेल में बंद एक नाइजीरियन ने मंगवाया था ड्रग्स

गुजरात में जखाऊ तट से 33 समुद्री मील दूर की दो फास्ट अटैक बोट ने एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है. जिसमें से 200 करोड़ रुपए का ड्रग्स बरामद हुआ है।इस ड्रग्स को पंजाब की कपूरथला जेल में बंद एक नाइजीरियन ने मंगवाया था. वह जेल से ड्रग्स का नेटवर्क चला रहा है। आगे की जांच के लिए पाकिस्तानी क्रू को नाव के साथ जखाऊ लाया जा रहा है.
बताया जाता है कि संयुक्त अभियान में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ने भारतीय जलक्षेत्र में 6 मील अंदर एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है. जिसमें 40 किलोग्राम ड्रग्स था. जिसकी कीमत 200 करोड़ रुपए है. साथ ही 6 पाकिस्तानी नागरिक भी गिरफ्तार हुए हैं.
