Uncategorized
गोवा: इधर भारत जोड़ों और उधर कांग्रेस विधायक तोड़ों यात्रा जारी
गोवा में आधा दर्जन से ज्यादा कांग्रेस विधायक भाजपा के पाले में जाने की तैयारी में

भाजपा का कांग्रेस विधायक तोड़ों अभियान जारी है। कांग्रेस जहां एक और भारत को जोडने के लिए यात्रा कर रही है वही गोवा में आधा दर्जन से ज्यादा कांग्रेस विधायक भाजपा नेताओं के सम्पर्क में है। कुछ ऐसा दावा ही गोवा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनावड़े ने किया है. गोवा में 40 विधानसभा सीट है. यहां फरवरी में चुनाव हुए थे. एनडीए के 25 विधायक हैं जबकि कांग्रेस के 11 एमएलए हैं.
भाजपा नेताओं का दावा है कि कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक अब बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. जिसमें 8 विधायक दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सी सिकेरा और रूडोल्फ फर्नांडीस बीजेपी में शामिल हो सकते है।
