Uncategorized
14 अक्टूबर को मिलिए मोदीजी की बेटी से . . .
नारी शक्ति व देशभक्ति से ओतप्रोत है फिल्म मोदीजी की बेटी

नारी शक्ति की गाथा और देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म मोदीजी की बेटी आगामी 14 अक्टूबर को रीलीज होने जा रही है। इसकी पूरी शूटिंग हिमाचलप्रदेश के क्षेत्रों में हुई है।
निर्माता और लेखक अवनि मोदी द्वारा निर्मित मोदीजी की बेटी फिल्म एक ऐसी लडक़ी की कहानी है जो भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव व सोच को जाहिर करती है। फिल्म में बताया गया है कि अवनि मोदी किस तरह से पाकिस्तान पहुच जाती है और वहां से लौटने के लिए उसे किस तरह का सामना करना पड़ता है।
फिल्म के निर्देशक एडी सिंघ है जो कई एड फिल्म का निर्देशन कर चुके है। मोदी जी की बेटी उनकी पहली फीचर फिल्म है। फिल्म में संगीत मार्क डी म्यूज, उजैर और संतोखसिंह है। गीत रैपर पैरीजी व अन्य ने लिखे है। फिल्म का अखिल भारतीय प्रदर्शन आगामी 14 अक्टूबर को किया जाना तय किया गया है।
