Uncategorized

हे..भगवान: घर,खेत, पेड़ सहित हर तरफ चीटियो का कब्जा, पलायन कर रहे लोग

ओडिशा के पुरी जिले के ब्राह्मनशाही गांव के लोग इन दिनों भयभीत होकर परिवार सहित गांव छोडऩे पर मजबूर है। इसका कारण कोई आपदा या डाकूओं का भय नही बल्कि हर तरफ चीटियो का कब्जा होना बताया जा रहा है।आलम ये है कि गांव में मकानों से लेकर पेड़ों तक हर जगह इन चीटियों की झुंड मौजूद है.
ग्रामीणों की माने तो पिछले दिनों बाढ़ का पानी उतरा तो ग्रामीणों के लिए नई मुसीबत ये लाल चीटियां बन गई हैं. गांव में मकानों से लेकर पेड़ों तक, हर जगह इन चींटियों के झुंड मौजूद हैं.
हाल ये है कि चीटियों ने कई ग्रामीणों को काट भी लिया है, इससे लोगों की त्वचा पर सूजन और जलन की शिकायतें सामने आ रही है. कीटनाशक पाउडर का इन पर किसी तरह का असर नही हो रहा है और ये जानवरों और छिपकलियों तक को अपना शिकार बना रही हैं.
स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के कई लोग पलायन कर चुके है।चीटियों ने हमारी जिंदगी नारकीय बना दी है. बच्चे भी चीटियों के डर से पढ़ नहीं पा रहे हैं.
इस मामले में ओयूएटी के वैज्ञानिक संजय मोहंती ने बताया कि  हम उस स्थान का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जहां से चीटियां आ रही हैं. एक बार स्थान का पता लगने के बाद उसके दो मीटर के दायरे में कीटनाशकों का छिडक़ाव किया जा सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button