भीषण सडक़ दुर्घटना में पांच की मौत, दर्जनभर घायल
मरने वालों में महिला और मासूम बच्चा भी शामिल, टार्च की रोशनी में निकाले शव

राजस्थान के नागौर जिले में देर रात हुई भीषण सडक़ दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई वही दर्जनभर लोग बुरी तरह से जख्मी हुई है। ट्रक और क्रूजर के बीच भिड़त इतनी भयानक थी कि पुलिस को टार्च की रोशनी से मृतकों के शव व घायलों को बाहर निकालना पड़ा था। मरने वालों में एक महिला और मासूम बच्चा भी शामिल है।
घटना नागौर जिले के लाडनू हाइवे के बुरडी फांटा होना बताई गई है। सडक़ दुर्घटना का शिकार हुए लोग रामदेवरा से रींगस जाते समय हुआ है। पुलिस ने सूचना मिलने पर सभी घायलों को डेह अस्पताल मे प्राथमिक उपचार के बाद जेएलएन रेफर किया गया। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हो गया। वहीं हादसे में गंभीर पांच लोगों को जोधपुर रेफर किया गया।
हादसे के दौरान हाइवे पर अंधेरा पसरा था। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस दौरान खासी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में कुछ शव गाड़ी में फंस चुके थे। जिन्हें निकालना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। अंधेरा होने से पुलिस को मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में देख शव गाड़ी से बाहर निकालने पड़े। हादसे में मृतकों में रुकमा, रोहिताश, फूलचंद, कौशल्या और हेमराज शामिल है। हेमराज की उम्र 7 साल है। वहीं घायलों में विष्णुदत्त, सुआलाल, सजनी देवी, शंकरलाल, धापुदेवी, रविना, रविंद्र, कन्हैयालाल, योगना, राजेश, चौखीदेवी, रामवतार घायल है जिनका उपचार जारी है।
हादसे में मृतकों में रुकमा, रोहिताश, फूलचंद, कौशल्या और हेमराज शामिल है। हेमराज की उम्र 7 साल है। वहीं घायलों में विष्णुदत्त, सुआलाल, सजनी देवी, शंकरलाल, धापुदेवी, रविना, रविंद्र, कन्हैयालाल, योगना, राजेश, चौखीदेवी, रामवतार घायल है जिनका उपचार जारी है।
