Uncategorized

सेवा निवृत रेलकर्मी को पेंशन रिवाईस करने का झांसा देकर 80 हजार ठगे

रतलाम
शहर के बरवड़ रोड़ स्थित तिरुपति नगर में रहने वाले सेवानिवृत रेलकर्मी सायबर ठगी का शिकार हुए है।
फरियादी के अनुसार बीते दिनों से मेरे मोबाईल नम्बर पर काल आया और सामने वाला बोला की मै एपीओ बोल रहा हूं। आपकी पेंशन रिवाईस करनी है तो मैने बोला हाँ तब उसने बोला मै आपको आपके व्हाट्सएप्प नम्बर पर एक लिंक भेज रहा हुँ उसको डाउनलोड करना है मैने डाउनलोड किया तो उसमे मेरे पीपीओ नम्बर और अकाउण्ट नम्बर मांगा बाद मैने उसमे सारी जानकारी भरी फिर उन्होने बोला की थोडी देर रुकिए मै आपका पीपीओ रिवाईस कर रहा हुँ।
इस जानकारी के थोडी देर बाद मेरे मोबाईल फोन पर मेरे बैंक के खाते से रुपए कटने के ओटीपी आना शुरु हो गए।
फरियादी के अनुसार ठग ने आधा दर्जन से अधिक बार इनके खाते से रुपए निकाले और आखिरी में पता चला कि रिटायर्ड रेल कर्मी के खाते से कुल 79900/- रुपये कट गये है।

Related Articles

Back to top button