लव के साईड इफेक्ट: पत्नी ने साथ नहाने से इंकार किया तो पति ने पहाड़ी से धक्का दिया

रतलाम
शहर के टेंकर रोड़ पर रहने वाली विवाहिता को लव मैरिज के साईड इफेक्ट ने परेशान कर दिया और शराबी पति की जिद पूरी नही कर पाने के कारण इसे मारपीट का शिकार होना पड़ा है।
विवाहिता ने पांच साल पहले अर्पित नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। गत 6 सितम्बर रविवार को विवाहिता अपने पति और पड़ोसी परिवार के साथ जामड़ पाटड़ी घूमने गए थे। जामड़ पहुचने के बाद अर्पित ने छक कर शराब का सेवन किया और कुछ देर बाद बोला कि चलों सभी जामण नदी में नहाएगे। इस पर विवाहिता ने अपने पति को समझाया कि हम दो महिलाए अलग नहा लेती है और आप पुरुष लोग अलग नहा लो।
शराब के नशे में धुत अर्पित अपनी पत्नी की बात से इतना नाराज हुआ कि उसने वही मारपीट शुरु कर दी। जब इसे रोकना चाहा तो अर्पित ने अपनी पत्नी को पहाड़ी पर धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे विवाहिता के सीधे पेर में चोट लग गई। यहां तेज होती मारपीट को देख साथ गए दोस्तों ने बीच बचाव किया। विवाहिता ने थाने में जाकर पूरा घटनाक्रम बताया तब पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
उधर पिपलौदा थाना क्षेत्र के बड़ायला माताजी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी पति की मुंहबोली बहन को फोन लगाया तो पति ने नाराज होकर अपनी बीवी पर लात घूंसों और लाठी से मारपीट कर घायल कर दिया।
पीडि़ता के अनुसार गत दिवस इसने अपने पति संजय की मुंहबोली बहन को साड़ी लाने के लिए फोन लगाया था। कुछ देर बाद इसका पति घर आया और बोला कि तुमने बहन को फोन क्यू लगाया ? इसी बात पर संजय घर के बाहर खड़ा होकर गालिया देने लगा। जब इसे गाली देने से रोका तो संजय ने मारपीट शुरु कर दी। बाद में पीडि़ता ने अपने मामा के लडक़े के साथ थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है।
