घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट कर ले गए हजारों के जेवर

रतलाम
नामली थाना क्षेत्र के ग्राम मलवासा में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की नियत से घुस कर परिवार के साथ मारपीट की और हजारों रुपए के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने धारा 331 (4) व 305 (ए) के तहत कायमी की है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मलवासा में रहकर मिस्त्री का काम करने वाले फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीती रात लगभग 11.30 बजे भोजन करने के बाद यह परिवार के साथ सो रहे थे। इनके मकान के एक कमरे में बकरे बकरी बंधे हुए थे रात में 11,45 बजे कुछ बदमाशों ने कमरे का ताला तोड़ा और बकरे बकरी बाहर निकालने लगे। यह पशु जब चिल्लाए तो फरियादी की नींद खुल गई और उन्होने देखा कि तीन बदमाश घर में रखी अलमारी का ताला तोडक़र जेवर निकाल रहे थे।
फरियादी ने हिम्मत करके एक बदमाश को पकड़ भी लिया, मगर वह मारपीट कर भाग गया। यहां तीन बदमाश आए थे, जो एक पेण्डल-6 मोती का मंगल सुत्र करीब-5 ग्राम सोने का ,एक जोड़ी चांदी के पायजब – 250 ग्राम , एक जोड़ी कान की बाली-2.5 ग्राम सोने की कुल कीमत 70 हजार से 80 हजार के आभूषण ले गए है।
