रेलवे भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में पहुचा मुन्नाभाई, प्रकरण दर्ज

रतलाम
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पश्चिम रेलवे की शारीरिक दक्षता परीक्षा में फर्जीवाड़े काम मामला सामने आया है। यहां शारीरिक परीक्षा में एक अभ्यर्थी ने अपने स्थान पर किसी अन्य युवक को खड़ा कर दिया गया था। चयन करने वालों ने इस फर्जीवाड़े को पकड़ कर अभ्यर्थी के खिलाफ कार्रवाई कर जीआरपी को सौपा है।
फरियादी दीपक राजेश्वर तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि 6 सितम्बर को ग्रेड डी व लेवल-1 पद के लिए भर्ती परीक्षा आयोजन रतलाम के रेलवे फूटबाल ग्राउण्ड मैदान पर किया गया था। जिसमें अजीत कुमार पिता दिनेश कुश्वाह (26 वर्ष) निवासी गांव रतनठा तहसील हवेली ढाडक़पूर जिला मुंगेर (बिहार) भी शामिल था।
जिसमें समय लगभग 18.88 टाईमिंग टेक्नोलाँजी द्वारा बताया गया कि उसने 2 सितम्बर को भी निरंजन कुमार के लिए दौड़ लगाई थी लेकिन वह परीक्षा में अयोग्य हुआ था।
इसी तरह 6 सितम्बर रविवार को आयोजित परीक्षा में अजीत कुमार अभ्यर्थी कुंदन कुमार के लिए दौड़ लगाने के लिए मैदान में प्रस्तुत हुआ था। परन्तु इसे दौड़ लगाने से पहले ही पकड़ लिया और प्राप्त दस्तावेजों ने इसकी पौल खोल दी। आरोपित के खिलाफ धारा 318 (40,319 (2) बीएनएस के तहत कायमी की गई है।
