रतलाम में राजस्थान सरकार की महिला अधिकारी का 3.75 लाख से भरा बेंग चोरी

रतलाम
निजामुद्दीन एक्सप्रेस टे्रन में सवार राजस्थान सरकार की महिला अधिकारी का 3.50 लाख और सरकार के प्रोजेक्ट से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बेंग अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद हडक़ंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय सुश्री स्वीटी एल्ज़ा बेनी निवासी कोझिकोड, केरल (वर्तमान में राजस्थान सरकार के अधीन सरकारी अधिकारी) ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस टे्रन के कोच नम्बर बी-3 की सीट नम्बर 2 पर 28-29 अगस्त को यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान सुबह लगभग 5.30 बजे रतलाम स्टेशन आया और यहां से ट्रेन चलना शुरु ही हुई और महिला अधिकारी का बेंग गायब हो गया।
चोरी गए इस बेग में मंहगा मोबाईल, 2 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन और नकदी 3500 रुपए के साथ ही राजस्थान सरकार के प्रोजेक्ट अलॉटमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज रखे थे।
इसी तरह जूनासाथ मोहल्ला मनासा नीमच में रहने वाली पूजा आंनद भाटी ने जीआरपी को अपना पर्स चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। पूजा भाटी के अनुसार वह 4 सितम्बर को रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर-2 पर टे्रन नम्बर 14802 के जनरल कोच में पिपलियामंडी जाने के लिए यात्रा कर रही थी। जैसे ही इन्होने ट्रेन में चढ़ कर अपने कंधे पर टंगा बेंग देखा तो इसमें रखा छोटा पर्स गायब था।
पूजा भाटी के अनुसार पर्स के अंदर एक मंगलसुत्र वजनी 05 ग्राम किमत 35000/- रुपये, तथा दुसरा मंगलसुत्र वजन 03 ग्राम किमत 8000/- रुपये तथा चांदी के बच्चे के कढे किमत लगभग 4500/- रुपये, चांदी की पायल किमम 3500/- रुपये, बिछिया एक जोड़ी किमत 1800/- रुपये , सोने का कांटा किमत 1500/- रुपये , रखे हुए थे। जिन्हे अज्ञात बदमाश भीड़ का फायदा उठा कर चोरी कर ले गया है।
