चौकीदार ही निकले सोयाबीन चोर, फरियादी ने दिखाया पुलिस को रास्ता

रतलाम
नामली थाना क्षेत्र के ग्राम बांगरोद स्थित खेत के समीप बने मकान में रखी सोयाबीन बीते दिनों चोरी हो गई थी। खेत मालिक ने शिकायत दर्ज कराते हुए शंका जाहिर की थी कि इनके यहां काम करने वाले नौकर बीते दिनों राखी मनाने का बोल कर अपने गांव बाजना गए थे, जो वापस नही लौटे है, शंका है कि सोयाबीन यही चोरी कर ले गए है। पुलिस ने इसकी शंका का समाधान करते हुए चोर और सोयाबीन बरामद की है।
बीते दिनों बागरोद निवासी भरत पिता रामलाल धाकड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि धौसवास रोड़ स्थित इसके खेत में बने मकान मे रखी लगभग सात बोरी सोयाबीन चोरी हो गई है। मेरे यहां काम करने वाले कर्मचारी राखी मनाने का बोल कर गांव गए है, मगर वापस नही लौटे है, मुझे शंका है कि सोयाबीन वो ही चोरी कर ले गए है। पुलिस ने भरतलाल की इस शंका का समाधान करते हुए चोरो की तलाश की और खेत पर काम करने वाले सुखराम पिता दोलजी झोडिय़ा, निवासी ग्राम झोली बिंटी, बाजना, सतीश पिता शान्तु भाभर निवासी चपलीखेड़ा, बाजना को हिरासत में लिया है, वही फरार हुए इनके साथी बालू निनामा और जीवन निमाना निवासी घोड़ाखेड़ा की तलाश शुरु कर दी है।
