बरेली एक्सप्रेस टे्रन में सवार महिला यात्री के 10 लाख के जेवर चोरी हुए

रतलाम
टे्रन नम्बर- 14320 में सवार होकर बरेली से उज्जैन तक की यात्रा कर रहे दंपत्ति का हीरे और सोने से भरे जेवर का पर्स अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। जीआरपी ने मामला दर्ज किया।
फरियादी सुकेश कुमार गुप्ता निवासी शाहजहांपुर (यूपी) ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपनी पत्नी रेखा गुप्ता के साथ बरेली से उज्जैन की यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान सीहोर स्टेशन आने के बाद जब इनकी पत्नी के सिरहाने रखा लेडिज पर्स देखा तो वह गायब था, इन्होने कोच में इधर उधर पर्स तलाश किया, मगर नही मिला था। इनका पर्स इनकी नींद का फायदा उठाकर पर्स चुरा ले गया था। यह वारदात बेरछा स्टेशन के समीप होना बताई जाती है।
सुकेश गुप्ता के अनुसार लेडीज पर्स सफेद कलर का था जिसके अंदर चार चूडी सोने की 55 ग्राम वजन की कीमत 4,00,000 रुपये, मंगल सूत्र सोने एवं हीरे का पेंडल लगी हुआ कीमत 1,50,000 रुपये , अंगूठी सोने की -3, हीरे की -3 कीमती 2,50,000 रुपये, टाइटन की लेडीज व जेंट्स घडियाँ-2 कीमती 30,000 रुपये, पायल चाँदी की-3, चाँदी का सिक्का-1 कीमत 10,000/- रुपये, नगदी 1,50,000 रुपये (सभी नोट 500 के), आधारकार्ड, पैन कार्ड. चैक बुक
रखी हुई थी जिसकी कुल कीमत 9,90,000 रुपये है।
