बदमाश टे्रन में टिकिट चेक करा था, महिला की हिम्मत से पकड़ाया

रतलाम
टे्रन में ग्राम खमरिया गोसाई जिला सिवनी निवासी बदमाश खुद को टीटीई बताकर यात्रियों के टिकिट चेक कर रहा था। इसी बीच एक महिला को उस पर शक हुआ और उसने चिल्ला कर अन्य यात्रियों को एकत्र किया और आखिरकार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
मामला एक अगस्त का है जब एक महिला यात्री मेघनगर से रतलाम के बीच यात्रा कर रही थी। इसी दौरान एक अंजान व्यक्ति आकर महिला ने पूछने लगा कि आपकी टिकिट बताईए। इस नकली टीटीई की हावभाव और डे्रस कोड देख कर महिला को शंका हुई तो उसने बदमाश से पूछा कि आपका आई कार्ड कहां है? और आपका पूरा परिचय दो तभी कोच, सीट नम्बर और टिकिट बताउगी। इनकी इसी चर्चा के बीच टे्रन का सफाईकर्मी भी वहां पहुच गया और बदमाश से उसका परिचय पूछा तो वह कोच को लाँक करने का प्रयास कर भागने लगा तो महिला ने इसे धक्का देकर कोच की कुंडी खोल कर आसपास के यात्रियों को जोर जोर से आवाज लगाई। इस आवाज को सुनकर अनेक यात्री मौके पर पहुच गए और बदमाश को पकड़ लिया। रेल में चले इस घटनाक्रम के बाद दाहोद पुलिस ने इस बदमाश को अपने साथ ले गई। महिला की शिकायत पर जीआरपी ने आरोपी राजेन्द्र पिता मोतीलाल यादव (26 साल) निवासी सिवनी (म.प्र.) को हिरासत में लेकर इसके खिलाफ अपराध धारा 204,319(2) बीएनएस,रेलवे एक्ट की धारा 137,147 प्रकरण दर्ज किया है।
