Product by Red Chilis

रतलाम में मोबाईल सिम का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया

रतलाम
शहर के छत्रीपुल इलाके में संचालित एसएम मोबाइल दुकान से मोबाईल सिमों का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर दुकान संचालक इमरान छिपा के खिलाफ कायमी की है।
थाना स्टेशन रोड़ पुलिस ने फर्जी सिमों को लेकर उपभोक्ताओं से मिली मिली शिकायत पर छत्रीपुल क्षेत्र में एमएस मोबाईल दुकान चलाने वाले मोहम्मद इमरान छिपा के खिलाफ अपराध धारा 318(4) बीएनएस एवं 66(सी) आईटी एक्ट पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई आँपरेशन फाँस्ट 2.0 के तहत की है।
मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध सीम विक्रयकर्ता धारको/एजेन्टस के विरूद्ध आपरेशन फाँस्ट 2.0 के तहत कानूनी कार्रवाई को लेकर मिले निर्देश पर रतलाम के उपभोक्ताओं की शिकायत पर जांच की गई तो कुछ चौकाने वाले मामले सामने आए है।
संदिग्ध सिमों को लेकर जब पुलिस ने जांच के दौरान उपभोक्ताओं के बयान दर्ज करना शुरु किए तो कृष्णा राठौर पिता नाथुलाल राठौर निवासी अर्जुननगर रतलाम ने बताया कि सिम नंबर 8889632926 व 8962897966 जो मेरे नाम से निकाली गई है जो मेरे द्वारा नही खरीदा गया है दोनो सिम कार्ड की जानकारी मुझे पता नही है। इसी तरह प्रणव धाकड पिता राजेश कुमार धाकड निवासी मीडटाउन कालोनी ने बताया गया कि मै कुछ माह पूर्व को छत्रीपुल से होकर जा रहा था तब वहां पर एक आदमी और एक औरत मिले थे। जिन्हे मैं नही जानता हूँ। उनके द्वारा कहा गया कि 300 रूपये एक सिम के देगे आप आपके नाम की सिम दिलवा दो तो मैं लालच में आकर छत्रीपुल के पास स्थित दुकान एसएम मोबाइल के यहाँ से मेरे आधार कार्ड पर दो सिम कार्ड एयरटेल कंपनी की निकलवाये गए फिर दुकानदार द्वारा मुझे 600 रूपये दिये गए थे। प्रणव के अनुसार उक्त सिम का मेरे द्वारा कोई उपयोग नही किया गया वर्तमान में उक्त दोनो सिम कहाँ है मुझे नही पता, है।
इसी तरह दिलीप पिता पूना मकवाना निवासी आम्बा थाना पिपलौदा के अनुसार इसके दोस्त रवि ने मुझे कहा कि तेरे नाम से मुझे एक सिम कार्ड दिला दे जो मैं एक दिन रतलाम आया तब रवि और उसका दोस्त साथ में आये और मुझे नाश्ते का बोला और 200 रूपये दिये और मैंने दोस्ती के नाते मेरे आधार कार्ड से सिम दिला दी उसने क्या करा उस सिम का मुझे कोई जानकारी नही है। इसी प्रकार अन्य सिम भी जारी हुई है। उन सभी सिम का उपयोग आनलाईन धोखाधडी में हुआ है। जिसकी शिकायत एनसीआरपी के पोर्टल पर की गई।
पुलिस ने संपूर्ण जांच में आये तथ्यो के आधार पर पाया कि आरोपी मोहम्मद इमरान छिपा निवासी एसएम मोबाइल छत्रीपुल चौराहा रतलाम के विरूद्ध उपभोक्ताओ के साथ धोखाधडी कर फर्जी सिम जारी की गई है। जिसका उपयोग आनलाईन धोखाधडी में होना पाया गया है।

Related Articles

Back to top button