Product by Red Chilis

महिला का 550 ग्राम सोना और 10 लाख हजम कर गया जावरा का सिध्दार्थ बाठियां

रतलाम
महाराष्ट्र में रहने वाली महिला ने जावरा के सिध्दार्थ बाठिया पर करीब एक करोड़ रुपए हजम करने की शिकायत थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर दर्ज कराई है।
फरियादिया पूर्वा पति श्रीपाल जैन निवासी कर्जत रायगड़ महाराष्ट्र हाल मुकाम जावरा ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच के दौरान फरियादिया ने उपनिरीक्षक एच.बी.दिक्षित को बताया कि लगभग 02 वर्ष पूर्व होटल टीजीपी जावरा के सिध्दार्थ पिता नरेन्द्र बाठिया ने व्यापार करने के लिए एक माह के लिए करीबन 90,00,000 रुपये की आवश्यकता होने पर मुझसे रुपये ऊधार माँगे थे । मैने 550 ग्राम सोना व 10,00,000 रुपये नगद सिद्धार्थ को दिये थे । एक वर्ष बीत जाने के बाद भी सिद्धार्थ ने मेरी सोने की रकमे व रुपये वापस नही किये है । सिद्धार्थ से मेरे द्वारा मेरी रकम व रुपये माँगे तो उसने कहा कि अभी मेरा काम नही हुआ है , और टाल मटोल करता रहा । 02 वर्ष बाद भी मेरे रुपये नही दिये है, और कहता है कि तुम मुझे बार बार रुपये के लिए परेशान करोगे तो तुम्हारे परिवार की इज्जत उतार कर बदनामी कर दूँगा ।
फरियादिया के अनुसार सिध्दार्थ बांठिया मेरी सोने की रकमे व नगदी रुपये हङप करना चाहता है व मेरी रकम नगदी व सोने की रकम का उपयोग कर रहा है । सिद्धार्थ ने मेरे साथ अमानत मे खयानत की है।
पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर पाया कि आरोपी सिध्दार्थ पिता नरेन्द्र बाठिया का कृत्य अमानत मे खयानत कर धारा 316(2) बीएनएस की परिधी मे आने से आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 316(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है। 

Related Articles

Back to top button