छात्र का चिलम पीते हुए वीडिय़ों बनाकर ब्लैकमेल करते हुए बंधक बनाया

रतलाम
शहर के नाहर कांवेट स्कूल में पढऩे वाले कक्षा दसवी के छात्र के साथ ब्लैकमेलिंग और इसे बंधक बनाए जाने की खबर बाहर आई है। पीडि़त छात्र की शिकायत पर पुलिस ने कायमी की है।
शहर के जूनी कलालसेरी इलाके मे रहकर कक्षा 10 वी की पढ़ाई कर रहे छात्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि दक्ष के साथ यह करीब डेढ़ माह पहले पोलोग्राउण्ड (नेहरु स्टेडियम) गया था। जहां दक्ष के साथी दांव व अनक भी आए थे। वहां इन तीनों ने चिलम पीकर मेरे भी मुंह पर चिलम लगाई और इसका वीडिय़ों बना लिया था।
छात्र के अनुसार वीडिय़ों बनाने के बाद ये तीनों अक्सर बोलते रहे कि तेरा चिलम पीते हुए वीडिय़ों हमारे पास है, हमे रुपयों की जरुरत है, अगर तूने रुपए नही दिए तो तेरे माँ बाप को यह वीडिय़ों बताएगे। पीडि़त छात्र ने कुछ दिनों में रुपए देने का वादा किया मगर वह रुपए नही दे पाया था।
इधर रुपए नही मिलने से नाराज ब्लैकमेलरों ने 31 अगस्त शाम 4 बजे जैन कोचिंग नागरवास से छात्र को अगवा कर लिया और इसे हाकीमवाड़ा के मकान की तीसरी मंजिल पर ले गए। कमरे में ले जाने के बाद छात्र के दोनो हाथ बांधकर इसके साथ लट्ठ से मारपीट की गई और इसका भी वीडिय़ों बनाया गया। ब्लैकमेलर इसे पीटते हुए धमकी दे रहे थे कि अगर रुपए नही दिए तो अंजाम इससे भी बुरा होगा।
मारपीट से घायल छात्र जब दो दिन स्कूल और कोचिंग नही गया तो इसके पिता ने सवाल किया, तब कही जाकर पूरी वारदात अपने पिता को बताकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
