मनाली में मौज के लिए लूटे 8 लाख और पहुच गए जेल
लूट के बाद फरार हो रहे पांच लूटेरों को मनाली के रास्ते से किया गिरफ्तार

मनाली और आसपास के क्षेत्रों में तफरीह कर मौज मस्ती के नियत से राजधानी दिल्ली में रहने वाले पांच आरोपी 8.75 लाख रुपये लूटने के बाद मनाली मौज करने के लिए जा रहे थे लेकिन दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मनाली पहुंचने से पहले ही इन आरोपियों को मनाली के रास्ते में पडऩे वाले गन्नौर, सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने उस समय इस वारदात को अंजाम दिया जब डिस्ट्रीब्यूटर नरेश सिंह रुपए जमा कराने जा रहा था।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन और महिपाल सिंह की टीम ने जांच शुरू की। इसके बाद मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर गन्नौर, सोनीपत से पकड़ लिया। आरोपियों के पास से लूटे हुए 7.82 लाख रुपये, दो बाइक और एक कार बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन विहार का निवासी सरफराज, निहाल विहार निवासी फरमान उर्फ फट्टू, सुल्तानपुरी निवासी सुहैल अख्तर, रोहिणी निवासी सौरभ वशिष्ट व अमन विहार निवासी गौरव के रूप में हुई है।
