Uncategorized

पीएनबी का कमाल, पानी में गला दिए 42 लाख रुपए

मामला उजागर होने पर बैंक में तैनात चार अधिकारियों को निलंबित किया

पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में करेंसी चेस्ट में भराए पानी में 42 लाख रुपए के नोट कर छलनी हो गए है। बैंक ने इस मामले को रफा दफा करने का भी प्रयास किया, मगर आँडिट में जब जानकारी सामने आई तो आनन-फानन में चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
मामला यूपी के कानपुर स्थित पंजाब नेशनल बैक की शाखा का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार गत तीन माह बैंक में इन नोटों को एक लोहे के बक्से में भरकर रखा गया था। पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान चेस्ट के अंदर सीलन हो गई। इस बीच बक्से में पानी चला गया लेकिन बैंककर्मियों ने बक्से में केवल ऊपर के नोट ही देखे और नीचे तक जांच नहीं की जिससे उन्हें लगा कि पानी सूख गया होगा। उधर इधर, बारिश में बेसमेंट की दीवार में सीलन ज्यादा होने से बक्से में पानी चला गया था।
इसके बाद हाल ही में आरबीआई के अधिकारियों ने जब इस चेस्ट का निरीक्षण किया तो खराब नोटों की गिनती में पूरे 42 लाख रुपये मिले। इन करंसी के खराब होने की जानकारी बैंक प्रबंधन को हो गई थी, लेकिन उस समय मामला रफा दफा हो गया था लेकिन अब जब रिजर्व बैंक ने करेंसी का आडिट कराया तो पूरी जानकारी सामने आई जिस पर बैंक में कार्यरत दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button