पार्टी में बिन बुलाए आए मेहमान ने बर्थ डे बाँय को छत से फेका, मौत
आठ आरोपितों को हिरासत में लिया गया, क्षेत्र में गुस्सा व्यापत

जांजगीर-चांपा में अपने जन्मदिन की पार्टी देना एक युवक को इतना मंहगा पड़ा कि उसे अपनी जान गंवाना पड़ी है। जब बर्थ डे जश्न मनाया जा रहा था, उसी दौरान बिन बुलाए एक मेहमान की इन्ट्री होती है और वह शोरगुल करने से मना करता है। इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपित युवक व उसके साथ बर्थ डे बाँय के साथ मारपीट करते हुए उसे छत से फेंक देते है जिसकी कुछ समय बाद मौत हो जाती है।
बताया कि थाना के सामने तुलसी भवन में कमलेश देवांगन ने बर्थ डे पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें करन अपने अन्य साथियों के साथ गया था. पार्टी के दौरान रात करीबन एक बजे किरन सारथी और मनीष सारथी तुलसी भवन आए और जबरदस्ती नाचने लगे. इस पर मना करने पर आरोपी किरण सारथी अपने अन्य साथी बाटा यादव, विजय बरेठ, मोन्टू उर्फ मयंक, समीर राठौर एवं अन्य लोगों को फोन करके बुला लिया और सभी भवन के अंदर घुस कर कमलेश देवांगन, भीष्म एवं करण चौहान से मारपीट करने लगे। युवक ने बचने का प्रयास किया और मकान की छत पर पहुचा तो आरोपित बदमाश भी वहां पहुचे और युवक को नीचे गिरा दिया जिससे इसकी मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलने पर चांपा पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 294, 323, 302 के तहत मामला दर्ज उन्हे हिरासत में लिया है।
