जेठानी झगड़ी तो देवरानी बेटी के साथ जलाशय में कूद गई
समय पर परिजन भागे तो गोताखोरों ने बचाई जान

देवराणी-जैठानी के बीच ठसक के किस्से तो आम है, मगर दोनो के बीच विवाद इतना बढ़ जाए कि बात मरने और मारने पर आए तो मामला गंभीर बन ही जाता है। जोधपुर शहर के प्रमुख तखतसागर जलाशय में ऐसा ही एक मामला सामने आया जब एक देवराणी अपनी चार साल की बेटी के साथ यहां कूद पड़ी। ये तो गनीमत रही है कि समय रहते परिजन जागृत हो गई और प्रशासन व गोताखोरों की मदद से मां-बेटी को जिन्द
शहर के कमला नेहरू नगर क्षेत्र निवासी एक महिला आज दोपहर अपने घर में झगड़ा होने के बाद आत्महत्या करने के लिए घर से निकल गई। वह अपनी चार वर्षीय बेटी को भी साथ लेकर निकली। घर में हुए झगड़े के बाद महिला के गायब होने को परिजनों ने गंभीरता से लिया और पुलिस सेे मदद मांगी। थोड़ी देर में राजीव गांधी थाने से तखत सागर क्षेत्र में ही एक्टिव रहने वाले गोताखोर भरत चौधरी, रामू व नारायण को फोन कर जानकारी दी। इस बीच पुलिस कांस्टेबल ओमप्रकाश व कैलाश भी वहां पहुंच गए।
गोताखोर भरत ने बताया कि उस दौरान एक महिला अपनी बेटी का हाथ थामे तखतसागर के झरने से होकर पानी की तरफ बढ़ती नजर आई। वे भाग कर उसके पास गए। रोकने के बाद उसने रोते हुए बताया कि घर में रोजाना होने वाले झगड़ों से वह परेशान हो चुकी है। ऐसे में मैं जान देने पहुंच गई। थोड़ी देर में उसके सास-ससुर व पति भी वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर समझाइश की।
