
खबर नोयडा के सेक्टर-21 से आ रही है, जहां निर्माणाधीन दीवार गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई है वही छह मजदूरों के भी मलबे में दबे होने की संभावना जताई गई हैं। घटना कीजानकारी मिलने केबाद मौके पर पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं.बताया जा रहा है कि सेक्टर 21 के आउटसाइड बन रही थी ये बाउंड्री वॉल. बचाव कार्य में बुलडोजर का भी इस्तेमाल किया गया है.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद गौतमबुद्धनगर में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
