Uncategorized

दर्दनाक: पत्नी खेत गई, पिता ने दो मासूम बच्चों का गला घोटा और खुद फंदे पर झूला

जौधपुर के झंवर क्षेत्र में फैली सनसनी, हर कोई पिता के इस कदम को लेकर सन्न रह गया

पति,पत्नी और दो बच्चे खुशहाली के वातावरण में रह रहे थे। दोनो के खेती लायक जमीन थी और ये खेती किसानी में व्यस्त रहकर मस्त रहते थे। फिर ऐसा ना जाने क्या हुआ कि पति ने अपने दो मासूम बच्चों का गला घोटा और खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। पत्नि खेत से लौटी तो ये खौफनाक मंजर देख कर बैसुध हो गई। घटना जोधपुर के झंवर इलाके की है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारों की माने तो
40 साल का रूपाराम पटेल परिहारों की ढाणी में ही किसानी करता था। पत्नी सीता (38) खेती में हाथ बंटाती थी। गत दिवस रुपाराम खेत से घर आ गया। पत्नी ने पूछा तो बोला कि शरीर में थकान हो रही है, घर जाकर थोड़ा आराम करुगा। मगर ये घर नही जाकर अपने ससुराल गया और वहां अपने मामा के पास रहने वाले कक्षा 7 व 5 वी पढऩे वाले बच्चों को घर ले आया। घर आकर इसने अपने दो बेटों का गला दबा कर मार डाला और खुद फांसी के फंदे पर झूल गया।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र के लोग सोच रहे है कि रुपाराम ने ऐसा कदम क्यू उठाया। रिश्तेदारों का कहना है कि वह पुश्तैनी जमीन को लेकर अक्सर परेशान रहा करता था। उसके दोनो भाई संपन्न है, मगर पुश्तैनी जमीन के दस्तावेजों में उसका नाम दर्ज नही है। ऐसे में वो परेशान रहने लगा था, संभवत: इसी कारण से रुपाराम ने उक्त कदम उठाया होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर हर एंगल से मामले की जानकारी हासिल करना शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button