Uncategorized

जलप्रलय के बीच प्रभावितों को बचाने पहुचे सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिंदगी बचाना हमारी पहली प्राथमिकता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को विदिशा के बाढ़ प्रभावित जतरापुरा की करीब 250 घरों की बस्ती में पहुँच कर बाढ़ प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री पहले नाव से और फिर घुटने तक पानी में पैदल चल कर बस्ती में पहुँचे।
जतरापुरा से लगी हुई राजीव गांधी आवास योजना की यह बस्ती बेतवा के बेक वाटर और एक स्थानीय नाले के कारण जलमग्न हो गई थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान को अपने बीच पाकर बस्ती के महिला, पुरूष और बच्चों में नई चेतना जाग्रत हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने मन की बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी को आश्वस्त किया कि चिंता की बात नहीं है, जल्दी ही सभी को हर संभव मदद दी जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिंदगी बचाना हमारी पहली प्राथमिकता थी और अब जैसे-जैसे पानी कम हो रहा है, सभी मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र दुरूस्त किया जाएगा। बच्चों का मामा कौन है मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान हैं के नारे लगा रहे बच्चों को मुख्यमंत्री ने दुलार किया। उन्होंने पीडि़त परिवारों को भोजन और अन्य सामग्री के पैकेट भी उपलब्ध कराए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button