राजनीति

किसान से राजनीतिज्ञ बने साय चार बार सांसद और दो मर्तबा विधायक रहे है

छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय की ताजपोशी होने वाली है । विधायक दल ने सर्वसम्मति से विष्णुदेव साय को अपना नेता चुन लिया है । चार बार सांसद के साथ तीन बार के विधायक विष्णुदेव साय अपने सरल और सहज के साथ शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।

चार बार सांसद के साथ तीन बार के विधायक विष्णुदेव साय अपने सरल और सहज के साथ शांत स्वभाव के लिए जाने जाते है।

पेशे से एक किसान से राजनीतिज्ञ बने विष्णु देव, भारत की लोकसभा में 4 बार सांसद रहने साथ इससे पहले दो बार विधायक रहे । भारत सरकार के इस्पात और खान राज्य मंत्री भी रह चुके हैं ।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी 2 वर्ष से ज्यादा तक कार्य करने के बाद पार्टी ने उन्हें सरगुजा की जिम्मेदारी सौंप दी और सरगुजा में एक्टिव होने के लिए भेज दिया । सरगुजा में विष्णुदेव साय ने खूब मेहनत की और सरगुजा की 14 में से 14 सीट भारतीय जनता पार्टी के झोली में लाया, जिसका फायदा उन्हें मिला और पार्टी ने उन्हें अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुना है ।

इनका जन्म छत्तीसगढ़ राज्य में जशपुर जिले के बगिया गाँव के किसान परिवार राम प्रसाद साई और जशमनी देवी के घर 21 फरवरी 1964 को हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ में प्राप्त की। उन्होंने 1991 में कौशल्या देवी से शादी की और उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button