Uncategorized

हीरा, सोना, पैसा, गाड़ी की बजाय टूथपेस्ट की चोरी से मालिक परेशान, पुलिस हैरान

सोना, हीरा-जवाहरात, पैसा, गाड़ी आदि की चोरियों के किस्से हर दिन आम होते है, मगर एक दुकान में दंतमंजन (टूथ पेस्ट) की चोरी की वारदात ने मालिक के साथ ही पुलिस को भी हैरान कर दिया। वो तो गनीमत रही कि पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर माल बरामद कर लिया, वरना टूथपेस्ट वाला मालिक इस टूथपेस्ट प्रेमी चोर के कारण कई दिनों तक मानसिक तनाव झेलता रहता।
इस अनोखी चोरी का मामला बीते दिनों दिल्ली के लाहौरी गेट थाने में 22 नवम्बर को पहुचा तो पहले तो पुलिस ने शिकायत दर्ज कराने वाले से कहां कि टूथपेस्ट की चोरी का मामला पहले कभी सुनने में आया नही है। मगर जब शिकायत करने वाले ने बताया कि उसकी दुकान से अज्ञात बदमाश 200 से अधिक पेटी टूथपेस्ट की चोरी कर ले गया है जिसकी कीमत 11 लाख रुपए है। तब पुलिस सकते में आई और शिकायत दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरु की गई।
दिल्ली पुलिस ने टूथपेस्ट चोर को पडक़ने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपी तक उसका पीछा किया और आखिरकार बहराईच से हिरासत में ले लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button