ये प्यार था या कुछ और था . ., प्रेमी ने प्रेमिका और इसकी मां को मौत के घाट उतारा

यह प्यार या कुछ और था, न तुझे पता न मुझे पता
यह प्यार था,यह निगाहो का ही कसूर था
न तेरी खता न मेरी खता,यह प्यार था या कुछ और था,यह प्यार था. . .
दोनो प्रेम के बंधन में बंधे थे, मां को भी पता था, प्रेमी और प्रेमिका साथ थे, मां राजी थी, मगर अचानाक मां का बन बदला और उसने बेटी की शादी और कही तय कर दी। ये बात जब बेटी के पुराने या मौजूदा प्रेमी को पता चली तो उसने हम रहे ना तुम की तर्ज पर अपनी प्रेमिका और उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी सलमान सिद्दीकी ने पुलिस के समक्ष आत्समर्पण कर दिया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। शीबा के पिता और भाई सऊदी अरब में नौकरी करते हैं
जानकारों की मानों तो उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर शहर में शादी टूटने से नाराज एक युवक ने बृहस्पतिवार को दिन-दहाड़े घर में घुसकर धारदार हथियार से वार करके युवती और उसकी मां की कथित रूप से हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना काशीपुर के मोहल्ला अल्लिखाँ में हुई जहां सिद्दीकी का शीबा (22) से प्रेम संबंध चल रहा था। बाद में घर वालों ने उनका रिश्ता तय कर दिया। लेकिन अचानक लडक़ी की मां ननिया (47) ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया और शीबा की शादी दूसरी जगह करने की बात की। इसी बात को लेकर नाराज सिद्दीकी ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया।

