Uncategorized

मृत मंहत के कमरे ने उगला 50 किलों सोना और 3 करोड़ नकदी

2021 में मठ के कमरे में फंदे से लटका मिला था मंहत नरेन्द्र गिरी का शव

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे मंहत नरेन्द्र गिरीजी का शव 20 सितम्बर 2021 को मठ के कमरे में फंदे से लटका मिला था। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इसी बीच बीते दिनों इनके कमरे को खोला गया, जिसमें 50 किलों सोना, 3 करोड़ नकदी व अन्य सामग्री मिलने की बात सामने आई है। गुरुवार को सीबीआई की टीम प्रयागराज के अल्लापुर के मठ बाघंबरी गद्दी पहुची थी।
मिल रही जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम ने गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे कमरे पर पहुच कर उसे खुलवाया जिसमें 3 करोड़ नकदी, 50 किलो सोना, सोने का एक मुकुट, कड़ा, बाजूबंद, करोड़ों की संपत्ति की रजिस्ट्री के कागजात, 9 क्विंटल देशी घी, आदि सामग्री मिली है। बांघबरी मठ के वर्तमान मंहत बलवीर गिरी ने उक्त कमरा खोले जाने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिसके चलते ये कार्रवाई हो पाई है।
मंहतजी की मौत के मामले में इनके कुछ शिष्यों को भी हिरासत में लिया गया था, जिन्हे अब तक जमानत नही मिल पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button