Uncategorized
लखीमपुर: सभी 6 आरोपी बालिंग, मृत बहनों का 3 घंटे चला पीएम, बढ़ाई धाराएं
दोनो बहनों की गला दबा कर हत्या की जाने की पुष्टि हुई

जंगलराज के एक और नमूने के रुप में लखीमपुरा कांड हुआ है। इस कांड के आरोपियों को पहचानिए, सभी बांलिग है, इन्हे दो बहनों के साथ दुष्कर्म कर उनका गला दबा कर हत्या की और बाद में शव को पेड़ से लटका दिया। पुलिस मामले की बारिकी से जांच कर रही है। दोनो बहनों के शवों को पोस्टमार्टम 3 चिकित्सकों की पैनल ने करीब तीन घंटे तक करते हुए पाया है कि बच्चियों की मौत गले घोटने के कारण हुई है। मामले को राज्य महिला आयोग ने संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
पुलिस ने पीडि़त परिवार पक्ष की रिपोर्ट पर घर में घुसकर मारपीट, बलात्कार (376), हत्या (302)पाँक्सों एक्ट के तहत 6 आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
