Uncategorized

बलात्कारी पति ने पत्नी के चरित्र पर शंका कर हमला किया

रतलाम
रिगनोंद थाना क्षेत्र के ग्राम कांकरवा बालाजी निवासी महिला रक्षा बंधन पर्व मनाने अपने मायके जा रही पत्नी के साथ इसके पति ने मारपीट कर घायल कर दिया।
पीडि़ता के अनुसार वह अपने दो बच्चों के साथ राखी मनाने मायके जा रही थी, तभी पति विक्रम ने इसके चरित्र पर शंका करते हुए मायके जाने से रोकने का प्रयास किया व मारपीट करने लगा।
पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि इसका पति चरित्र शंका करते हुए आए दिन घर में विवाद करते हुए इसे और इसके बच्चों के साथ मारपीट करता है। गत दिवस भी इसने मारपीट की तो पीडि़ता अपने बच्चों के साथ मायके बमानखेड़ी चली गई थी।
पीडि़ता के अनुसार इसका पति बलात्कार के प्रकरण में 7 साल जेल में रहकर आया है और किसी भी दिन मेरे व बच्चों के साथ वारदात कर सकता है। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button