गर्भवती पत्नी से बोला पति- तेरे पेट में मेरा बच्चा नही है

रतलाम
जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कालाखेड़ी में रहने वाली पीडि़ता ने अपने पिता के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि इसका पति चरित्र शंका के चलते आए दिन विवाद करते हुए मुझ गर्भवती पर आरोप लगा रहा है कि तेरे पेट का बच्चा मेरा नही है। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज की है।
पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि इसका पति शिवसिंह इसके चरित्र पर विवाह के बाद से ही शंका करते हुए आए दिन घर में विवाद करता है।
पीडि़ता वर्तमान में गर्भवती है। इसे जांच के लिए प्रसूता केन्द्र जाना था। इसने जब अपने पति से आधार कार्ड मांगा तो शिवसिंह बोला कि मै पहले ये जांच कराउगा कि तेरे पेट में जो बच्चा है वो किसका है? तभी आधार कार्ड दूगा। इसी बात को लेकर हुए विवाद के चलते शिवसिंह ने पीडि़ता के साथ मारपीट करते हुए घर से निकल जाने और जान से मारने की धमकी भी दी है। मामले की सूचना पीडि़ता ने अपने पिता को देकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
उधर ताल नाका जावरा में रहने वाली महिला पर उसके पति ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
पीडि़ता के अनुसार पांच साल पहले इसका विवाह गुलाम नबी से हुआ था। विवाह के बाद से पति घर में आए दिन विवाद करने लगा तो पीडि़ता एक माह पूर्व अपने मायके उपल्ली टोली आलोट चली गई थी। बीवी के जाने के बाद पति उससे घर लौटने के लिए मोबाईल लगाता आ रहा था। जब बीवी ने बोला कि तुम घर में झगड़ा करना बंद कर दोगे तब आ जाउगी।
बीवी के इस जवाब से नाराज पति दूसरे दिन अपने साथियों के साथ ससुराल पहुच गया और विवाद करने लगा। इसी विवाद के चलते मारपीट करते हुए पति ने पीडि़ता पर चाकू से हमला कर दिया। यहां बीच बचाव करने करने आए पीडि़ता के मायके वालों के साथ भी झूमा झटकी की गई। पीडि़ता ने अपने भाई व माँ के साथ थाने पहुच कर शिकायत दर्ज कराई है।
