जयपुर की युवती से रतलाम में पार्ट टाईम जाँब के नाम पर दो लाख रुपए की ठगी

रतलाम
जयपुर (राजस्थान) में रहने वाली युवती विगत दिनों अपने पिता के घर जीत नगर लवकुश वाटिका अलकापुरी रतलाम आई हुई थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम चलाया तो इसे पार्ट टाईम जाँब से जुड़ी एक लिंक मिली। इसके बाद लिंक भेजने वाले ने इसे बरगलाया और इसके खाते से दो लाख रुपए कट गए।
युवती के अनुसार वह क्षिप्रापथ मानसरोवर जयपुर में रहती है और गत 20 अगस्त को अपने पिता के घर रतलाम आई हुई थी। 21 अगस्त को मैने मेरे मोबाईल फोन मे इंस्टाग्राम चलाया तो इस पर पार्ट टाइम जाब की लिंक मिली थी, जिसको क्लिक करने पर चैट पर मोबाईल नम्बर 6363043632 से व्हाट्अप ओपन हुआ व मुझसे सम्पर्क किया गया, सामने वाला बोला गया कि आपकी पार्ट टाइम जाँब लगायेंगे, जिसमे आपको गुगल मेप पर रेस्टोरेंट का रिव्यू के सम्बन्ध मे टास्क दिये जायेंगे और प्रत्येक रिव्यू पर आपको पैसे मिलेंगे व इनके द्वारा बताया गया कि MEGA (INDIA) LTD, Registered Address- 46 Rafi Ahmed Kidwai RD Kolkata, West Bengal, India,700016 
नाम से हमारी कम्पनी है जिस पर रजिस्ट्रेशन कराया गया था उसके बाद उपरोक्त कम्पनी के द्वारा ब्राउजर एप के माध्यम से मैने पहली बार 10,000/- रुपये, फिर 30,000/- रुपये व 3,000/- रुपये कुल 43,000/- रुपये का मैने रिचार्ज करवाया था। उसके बाद मुझे टेलीग्राम पर जोडक़र एक ट्रेडिंग एप्लीकेशन मे अकाउन्ट बनवाया, फिर ट्रेडिंग एप्लीकेशन के माध्यम से मैने रिव्यू दिया जिस पर प्रारम्भ मे मेरे पास 180/ रुपये,फिर 240/- रुपये, फिर 1040/- रुपये इस तरह से कुल 2,800/- रुपये मेरे बैंक के अकाउन्ट मे आये थे। उसके बाद कंपनी के द्वारा मेरे द्वारा रिचार्ज की गयी राशि 43,000/-रुपये निकाल ली गयी व अकाउन्ट शून्य कर दिया। इसके बाद उन्होने कहा कि अकाउन्ट रिकवर करने के लिये आपको और रुपये जमा करने होंगे, उस समय मेरे 43,000/- रुपये अकाउन्ट मे फसे हुए थे, इसलिये इनके द्वारा कहने पर मैने 50,000/- रुपये ट्रेडिंग एप्लीकेशन अकाउन्ट मे डाले, उसके बाद इनके द्वारा 1,00000/-(एक लाख रुपये) जमा करने हेतु कहा गया, जो मैने एक लाख रुपये ओर जमा कर दिये, अब तक इनके द्वारा मैने कुल 1,93,000/- रुपये किए गए। बाद में पता चला कि फर्जी कंपनी के नाम पर उक्त राशि की ठगी की गई है।
