राखी करने आई बहन का जेवर से भरा पर्स स्टेशन और टे्रन के बीच चोरी हुआ

रतलाम
इन्दौर निवासी महिला अपने भाई के घर रक्षा बंधन पर्व मनाने आई थी और वापस लौटते हुए टे्रन में चढ़ते ही बेंग में रखा छोटा पर्स गायब हो गया। पर्स में दो लाख रुपए कीमत के जेवर रखे हुए थे। शिकायत जीआरपी में की गई है।
इन्दौर के थाना अन्नपूर्णा इलाके में रहने वाली निर्मला पति विजय जैन गत दिवस दलौदा में रहने वाले अपने भाई के राखी मनाने आई थी। रक्षा बंधन के बाद महिला वापस इन्दौर जाने के लिए चित्तोड़ रतलाम डेमू र्टे्रन से इन्दौर जाने के लिए स्टेशन आई थी और टे्रन में चढ़ चुकी थी। इसी बीत अज्ञात बदमाश ने इनके बेंग में रखा जेवर से भरा छोटा पर्स चोरी कर लिया।
निर्मला जैन के अनुसार ग्रे कलर के पर्स के अन्दर (1) मंगलसूत्र सोने का जीस में काले मोती लगे है जिसकी कीमत 50 हजार रुपये है व (2) सोने के कान के टाप्स प्लेन अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये है । (3) 2 अंगुटी सोने की दोनो की कीमत 90 हजार रुपये है (4) नगदी 2 हजार रुपये कुल कीमत अनुमानित कीमत 1 लाख 62 हजार रुपये (1,62,000) रुपये कोई अज्ञात बदमाश चलती ट्रेन से भीड का फायदा उठाकर चोरी कर ले गया । 
