Product by Red Chilis

आटे की बोरी से निकली हजारों रुपए की अवैध शराब

रतलाम। पुलिस ने एक ढाबे के सामने खड़े युवक के कब्जे से आठ हजार रुपए कीमत की अवैध शराब बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस गश्त के दौरान माँ भद्रकाली ढाबा के सामने बंजली बायपास पर ढाबे के सामने एक युवक प्लास्टिक का बोरा लिए खड़ा था। बोरे पर अंग्रेजी में जावरा गोल्ड चक्की आटा लिखा हुआ था। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा तो पुलिस ने भी दौड़ लगाकर इसे हिरासत में लिया और पूछताछ में इसने अपना नाम आदित्य पिता दिनेश टाँक निवासी नेमीनाथ कालोनी मुखर्जी नगर रतलाम होना बताया है।
युवक के पास मिले बोरे को खोलकर देखने पर इसमें से किंगफिशर स्ट्रोंग बियर केन कुल 11 नग प्रत्येक केन में 500 मिली शराब , बोल्ट सुपर स्ट्रोंग बियर केन 16 नग प्रत्येक केन में 500 मिली शराब, देशी मदिरा प्लेन 38 नग ,प्रत्येक क्वाटर में 180 मिली शराब भरी होकर कुल 20.34 लीटर शराब कीमती 8180 रूपये की पायी गयी । पुलिस ने उक्त मामले में अपराध धारा 34(1) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

Related Articles

Back to top button