प्रेमी के साथ रासलीला में बांधा बन रहे 3 साल के मासूम को मां ने मौत के घाट उतारा
हत्या करने के बाद हत्यारी मां बच्चे को अस्पताल ले गई मगर खुल गया सच

किसी ने सच ही कहां है कि घर के बाहर पति हो या पत्नी अपने दुखड़े पराए मर्दो या औरतों के सामने नही रोए। ये परिवार तोडऩे और वारदातों को अंजाम देने का कारण बनते है। एक महिला का पति अपने तीन बच्चों को पत्नी के भरोसे छोड़ गया तो पत्नी ने बच्चों के ट्यूशन टीचर से जोड़ लिया। पत्नी के इसी टीचर से संबध बंन गए, इसने दो बच्चों को अपने मायके छोड़ा और तीन साल के साल के बच्चे के साथ भेज दिया और तीन साल के बच्चे के साथ प्रेमी के साथ रहने लगी , मगर जब प्रेम प्रंसग के क्रिया कलापों के दौरान जब यह मासूम भी कांटा बनने लगा तो मां तो ने इस मासूम को भी घाट उतार दिया। अब मां पुलिस की हिरासत में है और मासूम भगवान के घर का मेहमान है।
मामला ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले का है। महिला पर आरोप है कि उसने अपने 3 साल के बेटे की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह उसे अपने रिश्ते में बाधा मानती थी। केंद्रपाड़ा में पुलिस ने कहा कि उन्होंने मटियापाड़ा गांव की सस्मिता नाथ और गुप्तीरा गांव के उसके प्रेमी लक्ष्मीधर बाई को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल सस्मिता ने सुकांत नाथ से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे थे- दो बेटे और एक बेटी। पुलिस ने कहा कि कुछ साल पहले सुकांत ओडिशा छोडक़र बेंगलुरु में काम करने के लिए गया था। उसकी पत्नी और बच्चे ओडिशा में रह गए थे।
पट्टामुंडई थाने के निरीक्षक तपन कुमार राउत ने कहा, वह (महिला) फिर पट्टामुंडई शहर आई, अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए एक घर किराए पर लिया। यहां उसकी मुलाकात लक्ष्मीधर बाई नामक एक स्थानीय युवक से हुई। वह युवक महिला के बच्चों को निजी ट्यूशन देता था। महिला और उस युवक के बीच करीबी बढ़ती गई। दोनों शादी करना चाहते थे। जिसके बाद सस्मिता अपनी बड़ी बेटी और बेटे को दुहिदीपुर गांव में अपने पैतृक स्थान पर छोड़ आई। हालांकि, 3 साल का बेटा बाधक साबित हो रहा था। इसी बात को लेकर उनके बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। शनिवार को महिला कथित तौर पर अपने 3 साल के बेटे को छत पर ले गई और उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह शव को स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। हालांकि, रविवार को उसने अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि उसने उसके बेटे की हत्या की है।
