Uncategorized
पुजारी ने बालाजी की प्राचीन मूर्ति चोरी कर वकील को बेची
22 किलोग्राम की मंूर्ति की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक है

कर्नाटक में मांड्या के एक मंदिर में चोरी हुई भगवान बालाजी की एक प्राचीन मूर्ति तमिलनाडु के गोबीचेट्टीपलायम में एक घर से जब्त कर लिया गया है। मंदिर के पुजारी ने रुपयों की जरुरत के चलते कुछ समय पूर्व चोरी कर एक वकील को बेच दी थी। अति प्राचीन इस मूर्ति का वजन 22.8 किलोग्राम, ऊंचाई 58 सेमी और चौड़ाई 31 है। इस प्रतिमा की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक बताई जाती है।
मूर्ति शाखा पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला की बालाजी की मूर्ति मांड्या में एक मंदिर के पुजारी ने कुछ साल पहले चुराई थी और एक वकील को बेच दी थी। पूछताछ के बाद वकील ने कबूला कि मूर्ति, मंदिर के पुजारी ने पैसों के बदले में मूर्ति देने का सौदा किया था। 
