क्राइम
पत्नी बेड टी देरी से लाई पति ने तलवार से काट डाला, मौत


पति सुबह साढ़े पांच बजे उठ कर बैठ गया और पत्नी के चाय लाने का इंतजार करने लगा। पत्नी जब छह बजे तक चाय नही लाई तो पति ने अपने घर में रखी पुश्तेनी तलवार से पत्नी को काट कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद पति घर में तलवार लहरा रहा था, बच्चों की चीख पुकार के बाद आसपास के लोगों ने उस पर काबू किया, और मौका पाकर हत्यारा पति फरार हो गया। हत्या के समय मृतिका के तीनों बच्चे भी मौजूद थे।
वारदात राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद के भोजपुरा की है। यहां रहने वाले धर्मवीर ने अपनी पत्नी सुंदरी की तलवार से काट कर हत्या की है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है और हत्यारे पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु किए है।
पुलिस के अनुसार गत दिवस सुबह धर्मवीर करीब साढ़े पांच बजे ही उठ गया था और पत्नी को बेड टी के लिए आवाज भी लगाई. लेकिन पत्नी सुंदरी को चाय बनाने में थोड़ी देरी हो गई. इस बात को लेकर पहले दोनों में कहासुनी हुई और फिर आरोपी ने घर में रखी अपनी पुश्तैनी तलवार उठाकर सुंदरी पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
