क्राइम
नीमच के शराब कारोबारी पर हमले के तार रतलाम से जुड़े
नीमच पुलिस ने रतलाम के शार्प शूटर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी

र
रतलाम।
जिले से समीप जुड़े नीमच जिला मुख्यालय पर दिन दहाड़े वरिष्ठ समाजसेवी और शराब कारोबारी पर बीते दिनों जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों में एक आरोपी शार्प शूटर रतलाम का था। बुधवार को नीमच पुलिस ने जवाहर नगर इलाके में इस ढूंढने का प्रयास किया, मगर आरोपित फरार बताया जा रहा है।
भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समाजसेवी और बड़े शराब कारोबारी अशोक अरोरा गंगापुर वाले पर पिछले दिनों जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपित थे, जिसमें से एक मौके पर ही ढेर हो गया था, और चार अन्य फरार होना बताए गए थे।
अरोरा पर हुए हमले को लेकर जब आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास शुरु हुए तो नीमच पुलिस के सामने रतलाम के एक शातिर बदमाश का नाम भी सामने आया है। रतलाम के इस आरोपित की तलाश के लिए नीमच पुलिस का एक दल सामने आया था, जिसमें शातिर शार्प शूटर की तलाश की मगर यह बदमाश फरार होना बताया जा रहा है।
जानकारों की माने तो रतलाम के जवाहर नगर इलाके में रहने वाला होकर श्री अरोरा पर हुए हमले में शामिल बदमाश कुछ सालों पहले एटीएस की रडार पर भी रहा है। इसने प्रतापगढ़ सहित मप्र व राजस्थान के कुछ शहरों में पहले भी हमले किए है। वही रतलाम पुलिस ने एक मर्तबा इसे पिस्टल के साथ हिरासत में लिया था।
गौरतलब है कि नीमच निवासी शराब कारोबारी अशोक अरोरा पर हमला उस समय हुआ था, जब वह अपने ऑफिस से अपनी कार से घर की ओर जा रहे थे। तभी केंट थाना क्षेत्र स्थित लायंस पार्क के पास सामने से आर रही कार में सवार लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें वे घायल हो गए। जवाब में अशोक अरोरा की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें एक शूटर को गोली लगने से वह कार से नीचे गिर गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम बाबू मजहर उर्फ बाबू फकीर बताया जा रहा है। वहीं दो अन्य आरोपित फरार हो गए।
अरोरा की पहचान हिन्दूवादी नेताओं में है
अशोक अरोरा को नीमच सहित आसपास के क्षेत्रों में वरिष्ठ समाजसेवी, धर्मालु आदि माना जाता है। इनका शराब का बड़ा कारोबार कई जिलों में फैला हुआ है। बताया जाता है कि नीमच के समीप स्थित विश्व प्रसिद्व भादवा माताजी मंदिर के नव निर्माण में श्री अरोरा का बड़ा सहयोग है, और ये जब भी नीमच में रहते है तो मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य को देखने जरुर जाते है।
बहरहाल अशोक अरोरा गंगापुर वाले पर हुए हमले में शामिल रतलाम निवासी आरोपी की तलाश के लिए नीमच पुलिस जुटी हुई है, वही रतलाम पुलिस भी इस मामले के खुलासे में सहयोग कर रही है।
रतलाम।जिले से समीप जुड़े नीमच जिला मुख्यालय पर दिन दहाड़े वरिष्ठ समाजसेवी और शराब कारोबारी पर बीते दिनों जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों में एक आरोपी शार्प शूटर रतलाम का था। बुधवार को नीमच पुलिस ने जवाहर नगर इलाके में इस ढूंढने का प्रयास किया, मगर आरोपित फरार बताया जा रहा है।