
अवैध रुप से घरेलू गैस रिफिलिंग कर टंकियों को गोदाम में रखने वाले एक हाँकर की करतूत से बीति रात पूरा खंडवा शहर सहम गया। हाँकर युवक के गोदाम में घरेलू गैस की भरी हुई टंकियों में एक के बाद एक 30 धमाके हुए और आग लग गई। इस आगजनी में 6 लोगों के झुलसने की खबर बाहर आई है, जिन्हे लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। संभागायुक्त ने पूरे मामले की जांच के आदेश देकर दोषी जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। इसी के साथ खंडवा प्रशासन ने हाँकर के अवैध गोदाम पर भी बुलडोजर चलवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिस घर में यह घटना हुई, डिलीवरी बॉय राजेश पवार का है, जो घासपुरा में है।
राजेश का अलग अलग कंपनियों की गैस की टंकियां सप्लाई करता है. कुछ लोगों का कहना यह भी है कि राजेश किसी कंपनी से नही जुड़ा है और अवैध रुप से व्यापार करता आ रहा है।
बीति रात हुए इन धमाको के कारण सात लोग जख्मी हुई है, जिनका उपचार खंडवा प्रशासन की निगरानी में अस्पताल में किया जा रहा है। धमाकों के बाद लगी आग को आसपास के रहवासियों व दमकलों ने काबू किया है। राजेश से भी पूछताछ जारी है।
