Uncategorized

छात्र के शरीर पर चढ़ा ट्राला, मौके पर ही मौत, साथी भी गंभीर घायल

रतलाम
महू नीमच हाईव पर बीती रात सडक़ दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई वही इसका साथी भी गंभीर रुप से घायल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धराड़ निवासी और एमबीए छात्र अपने साथी सार्थक व्यास निवासी धराड़ के साथ मोटर साईकल से रतलाम आ रहे थे। ये दोनो होण्डा मोटर साईकल पर सवार थे, और सार्थक व्यास पीछे बैठा हुआ था।
ये रतलाम पहुचे और रायल कालेज गेट के सामने महू नीमच रोड़ पर एक ट्राला टे्रलर का चालक तेज गति से वाहन चलाते हुए इनकी तरफ आया और टक्कर मार दी। इस तरह टक्कर लगते ही सार्थक का शरीर ट्राले के नीचे आ गया और मौके पर ही इसकी मौत हो गई। बाईक चलाने वाले युवक को भी शरीर के कई हिस्से में चोट लगी थी, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। उचित उपचार के लिए इसे अन्य शहर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button