Uncategorized

आप को हल्के में लेने की गलती मत करो-अमित शाह

गृह मंत्री के निवास पर आयोजित बैठक में पूरे समय आम आदमी पार्टी पर किया गया फोकस

द इंडियन एक्सप्रेस के इनसाइड ट्रैक में छपे कूमी कपूर के लेख के अनुसार, को लेकर आयोजित बैठक में एक भाजपा नेता ने आम आदमी को ‘वोट कटवा’ करार देते हुए कहां कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी कोई बड़ा खतरा नहीं है और वास्तव में वह विपक्ष के वोट बांटने का काम करेगी। अमित शाह ने इस भाजपा नेता को फटकार लगाई और कहा कि आम आदमी पार्टी को हल्के में लेने की गलती मत करो, वह तीन महीने आगे नहीं बल्कि तीन साल आगे की सोच रहे हैं।
पंजाब चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बाद से ही आम आदमी पार्टी का फोकस गुजरात पर रहा है और ऐसे में भाजपा भी आप की चुनौती को नजरअंदाज नहीं कर रही है। यही वजह है कि अहमदाबाद में गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई बैठक में आम आदमी पार्टी पर पूरा फोकस रहा।
बैठक के दौरान अमित शाह ने आगाह किया कि आप को नियंत्रित किया जाना चाहिए और अगर उसने 24 प्रतिशत वोट का आंकड़ा पार किया तो भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। । उन्होंने कहा कि वह न केवल 2024 बल्कि 2029 में भी की संभावनाओं को लेकर सोच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button