Uncategorized

शराब सिर पर चढ़ी तो भिड़ गए कांस्टेबल और होमगार्ड

दोनो ने एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात और घूंसे

पहले नौकरी का नशा उस पर खाकी का शुरुर और तीसरा शराब का नशा चढ़ जाए तो इंसान का बावला होना लाजमी है। उत्तरप्रदेश के जालौन में ऐसा ही एक नजारा सामने आया है, जिसमें एक होमगार्ड और कांस्टेबल ऐसे गुत्मगुत्था हुए कि इन्हे अलग करने के लिए साथी पुलिसकर्मियों को खासी मेहनत का सामना करना पड़ा।
एसपी रवि कुमार ने जारी बयान में कहा है कि माधवगढ़ के सर्कल ऑफिसर को इस मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं. जिला कमांडेंट होमगार्ड को लेटर लिखा है, जिसके आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई हो सके. इस तरह की कोई बदतमीजी और पुलिस के तरफ से गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा. ऐसा मामला सामने आता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
बताया जाता है कि कांस्टेबल और होमगार्ड के बीच चले लात घूसों का एक वीडिय़ों भी वायरल हो गया। वायरल वीडियो में होमगार्ड और कांस्टेबल जमकर एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसा रहे हैं। होमगार्ड और पुलिस कांस्टेबल एक ही गाड़ी से आए थे. स्थानीय लोगों को आशंका है कि दोनों शराब के नशे में थे.
एसपी के निर्देश पर सिपाही को निलंबित कर दिया है और होमगार्ड को भी वहां से हटा दिया है. कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी गई है, जिससे उसके खिलाफ कार्रवाई हो सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button