बेटियों ने खोला पापा की हत्या का राज, मम्मी और उसका प्रेमी हिरासत में
मां ने बेटियों को बताया था कि तुम्हारे पापा की हार्ट अटैक से हो गई है मौत

सेवानिवृत वनकर्मी अपनी पत्नी के साथ दुकान का संचालन कर रहा था, इनकी दुकान के समीप ही चूडिय़ों की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति से वनकर्मी की पत्नी की आँख लड़ गई। दोनो का प्यार परवान चढ़ा तो पत्नी ने प्रेमी के साथ पति को ठिकाने लगा दिया और अपनी दोनो बेटियों को बोला कि पापा हार्ट अटैक के कारण मरे है। बेटियों ने भी इसे कुदरत की नियति मान लिया। मगर तीन माह बाद छोटी बेटी के हाथ उसकी मम्मी और इनके प्रेमी की एक काँल रिकार्ड लग गई और दोनो बहनों ने मम्मी और इनके प्रेमी के कारनामे की जानकारी पुलिस को दी। अब मम्मी और प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में है।
मामला महाराष्ट्र के चंद्रपुर इलाका का है जहां प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या के आरोप में एक महिला को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया गया है. महिला की बेटी को दोनों आरोपियों की बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली जिससे सच सामने आया.
बताया जाता है कि चंद्रपुर शहर के आंबेडकर चौक में आरोपी महिला रंजना रामटेके की दुकान है. पास में ही मुकेश त्रिवेदी की भी चूडिय़ों की दुकान है. आरोपी रंजना ने 6 अगस्त 2022 को अपनी बेटी को बताया कि उसके पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. 62 साल के मृतक श्याम रामटेके रिटार्यड वन कर्मचारी थे.
इस बीच पिता की मृत्यु से कुछ महीने पहले बेटी ने अपनी मां को एक मोबाइल खरीद कर दिया था. उस मोबाइल को छोटी बेटी यूं ही देख रही थी, तभी उसे एक कॉल रिकॉर्डिंग मिली. उस कॉल रिकॉर्डिंग से ही सारा सच बाहर आया. कॉल रिकॉर्डिंग में साफ हुआ कि 6 अगस्त 2022 को सुबह 2 बजकर 14 मिनट पर आरोपी रंजना ने 10 मिनट तक मुकेश त्रिवेदी को कॉल कर साथ बात की थी. इस कॉल रिकॉर्डिंग में म़तक के हाथ बांधकर उन्हें जहर देने और जोर से मुंह दबाकर हत्या करने का जिक्र हुआ था. इसके बाद मुकेश त्रिवेदी घर की अच्छी तरह सफाई कर सुबह इसे हार्ट अटैक का रूप देने की सलाह दे रहा था. पुलिस ने इस जानकारी के बाद आरोपितों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरु कर दी है।
