
एसबीआई बैंक की ब्रांच में घुसे दो बदमाशों ने 50 सेंकड में रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। दोनो बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और सिर पर हेलमेट भी पहने हुए थे। वारदात के फरार हुए बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने जगह जगह नाकेबंदी की है, फिलहाल आरोपित पुलिस के कब्जे से दूर बताए जा रहे है।
मामला राजस्थान के पाली जिले के जाडन गांव स्थित बैंक का है। जहां दो बदमाश पिस्तौल लहराते हुए करीब तीन लाख रुपए से भरा बैंग लेकर फरार हो गए है। वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जानकारी मिली है कि बैंक में हेलमेट पहने दो बदमाश अंदर घुसते ही जोर-जोर से चिल्लाने लगे और हथियार लेकर सभी कर्मचारियों को पीछे हटने की धमकी देने लगे. बाद बैंककर्मी बुरी तरह से घबरा गए और बदमाशों के जाने के बाद आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई.
